Sonam kapoor and Anand Ahuja will get married in Switzerland next month
Sonam’s wedding will take place in Switzerland’s most beautiful city of Switzerland: सोनम कपूर(Sonam kapoor in married )की आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद वह शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई हैं। पिछले काफी समय से उनकी शादी से जुड़ी चर्चाएं चल रही थीं लेकिन अब अनुष्का और विराट कोहली की शादी के बाद सोनम की शादी की चर्चाएं जोरों पर थीं। पहले सुना गया कि सोनम राजस्थान के जोधपुर या उदयपुर में शादी कर सकती हैं लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सोनम भी अनुष्का की तरह देश से बाहर ही शादी करेंगी और इसके लिए उन्होंने दुनिया का सबसे महंगा शहर चुना है।
सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा अगले महीने शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खबर है कि अगले ही महीने दोनों की शादी होगी। दोनों मई के दूसरे हफ्ते में स्विटजरलैंड में शादी करेंगे। सोनम 9-12 मई के बीच शादी कर सकती है और यह शादी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्विटजरलैंड के मॉन्ट्रो शहर में होगी। स्विटजरलैंड में शादी का जश्न 7 दिनों तक मनाया जाएगा।
Also Read: Sonam Kapoor trolled for her answer to this puzzle.
सोनम कपूर के परिवार के लोग और खास दोस्त फंक्शन में शामिल होने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी लेकर स्विटजरलैंड जाएंगे। शादी की रस्में दो दिन तक के लिए प्लान किया गया है। शादी से पहले दोनों वहीं सगाई भी करेंगे। बता दें सोनम और आनंद की शादी में केवल उनके करीबी लोग ही पहुंचेंगे।
[…] […]