Sonam Kapoor birthday special सोनम कपूर का जन्मदिन.
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज 33 साल की हो गई हैं। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए। आज हम आपको सोनम के जन्मदिन Sonam Kapoor birthday पर उनके बचपन की कुछ घटनाये के बारे में बताने जा रहे है। जिसे इससे पहले आपने कभी इनके बारे में नहीं सुना होगा।

सोनम कपूर बचपन में यौन शोषण की शिकार हुई थी उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा 13 दिसंबर 2016 में किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह छोटी थीं, तो उन्हें भी यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। यह खुलासा उन्हें जाने-माने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो ‘द बॉलीवुड राउंडटेबल में किया। शो का प्रोमो रिलीज किया गया था. जिसमें सोनम के अलावा, विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी राजीव के साथ नजर आई थी।

सोनम कपूर ने मोलेस्टेशन की घटना शेयर करते हुए बताया हालांकि, प्रोमो में सोनम ने यह नहीं बताया कि उन्हें किसने मोलेस्ट किया था।

“मुझे पता है कि जब मैं छोटी थी, तब मेरे साथ मोलेस्टेशन हुआ था और यह बहुत ही शॉकिंग था।”
विद्या बालन ने सोनम कपूर की बात के जवाब में कहा:-
“यह सोनम की गलती नहीं है, और यही सबसे बड़ी तकलीफ है, जो यौन शोषण के शिकार को झेलनी पड़ती है।”
Sonam Kapoor के साथ मॉल में हुई थी ‘गंदी हरकत’
सोनम कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमेन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। 8 मई को दोनों की शादी मुंबई में हुई थी. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तमाम सुख सुविधाओं के बीच पली बढ़ी सोनम पर भी एक शख्स ने गंदी नजर डाली थी। इस बात का खुलासा खुद सोनम ने किया था।

सोनम कपूर कुछ समय पहले एक टॉक शो में मौजूद थीं। यहां उन्होंने बातचीत में यौन शोषण पर अपनी राय रखी और अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया था। सोनम ने बताया था “मैं तब बहुत छोटी थी और मेरा यौन शोषण किया गया था। वह मेरे लिए काफी तकलीफदेह था। सोनम आजतक उस घटना को भुला नहीं पाई हैं।

घटना
”बचपन में एक मॉल में जाने पर किसी शख्स ने पीछे से आकर मेरे स्तन को टच किया था। मैं एक दम सहम गई थी। मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे साथ क्या हुआ। मैंने इस घटना का जिक्र तक उस समय किसी से नहीं किया था।”
सोनम आजतक उस घटना को भुला नहीं पाई हैं।
Add Comment