अलविदा राजीव कपूर (Goodbye Rajiv Kapoor): रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) ने कंधा देकर चाचा को दी अंतिम विदाई, सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी श्रद्धांजलि…
राज कपूर (Raj Kapoor) के छोटे बेटे और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के छोटे भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम चेम्बूर के श्मशान घाट पर किया गया। दिवंगत ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) ने अपने चाचा की अंतिम की क्रियाएं पूरी की। छोटे भाई की मौत से बुरी तरह टूटे रणधीर कपूर (Randhir kapoor) को उनके भांजे आदर जैन ने सहारा दिया। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 58 साल के राजीव का हार्ट अटैक से निधन हो गया (Rajiv kapoor died of a heart attack) था। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘लवर बॉय’, ‘आसमान’, ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

राजीव (Rajiv Kapoor) के अंतिम दर्शन और अंतिम विदाई देने रणबीर कपूर (Ranbir kapoor), करीना कपूर (Kareena kapoor) और कपूर परिवार (kapoor Family) के अन्य सदस्यों के साथ-साथ शाहरुख खान, रजा मुराद, संजय दत्त, चंकी पांडे, खुशबू सुंदर और आशुतोष गोवारिकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। एक्ट्रेस तारा सुतारिया राजीव कपूर को भी अंतिम विदाई देने चेम्बूर पहुंचीं।
सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
अक्षय कुमार, “राजीव कपूर जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”
Saddened to hear about the untimely demise of #RajivKapoor ji. My deepest condolences to the entire family 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 9, 2021
संजय दत्त (Sanjay Dutt)
संजय दत्त ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे बहुत जल्द चले गए। मेरे प्रार्थनाएं इस कठिन समय में कपूर परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)
माधुरी दीक्षित ने लिखा, “मुझे फिल्म प्रेमग्रंथ में राजीव कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला था। ये एक कठिन विषय था जिसे उन्होंने बड़ी मैच्योरिटी के साथ संभाला हालांकि ये उनकी पहली फिल्म थी। पूरे परिवार के प्रति मेरी दिल से संवेदना।
I had the opportunity of working with #Rajiv Kapoor in the film PremGranth. It was a difficult subject which he handled with great maturity though it was his first film. Remembering the wonderful moments we shared. My heartfelt condolences to the Kapoor family. RIP 🙏💔
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) February 9, 2021
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)
लता मंगेशकर ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और लिखा, “मुझे अभी-अभी राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन के बारे में पता चला। वे एक टैलेंटेड एक्टर थे। उनकी डेथ के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
Mujhe abhi pata chala ki Raj Kapoor sahab ke chote bete, guni abhineta Rajiv Kapoor ka aaj swargwas hua. Sunke mujhe bahut dukh hua.Ishwar unki aatma ko shanti pradan kare yehi meri prarthana.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 9, 2021
सनी देओल (Sunny Deol)
सनी देओल ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर झटका लगा। कपूर परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”
Shocked to hear about #RajivKapoor ‘s passing. Deepest condolences to the Kapoor family.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) February 9, 2021
अनुपम खेर (Anupam Kher)
अनुपम खेर ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था। वो एक गुणी डायरेक्टर थे। उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका भी मिला। एक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताकत दे! ओम शांति।”
#राजीवकपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ।उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था।वो एक गुणी डायरेक्टर थे।उनके व्यक्तित्व को क़रीब से जानने का मौका भी मिला।एक ज़िंदादिल और ख़ुशमिज़ाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताक़त दे! #OmShanti 🙏 pic.twitter.com/y0OTu834A3
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 9, 2021
नेहा धूपिया ने लिखा, “ये सुनकर बहुत अफसोस हुआ”
रवीना टंडन ने लिखा, “ओम शांति। पूरे परिवार के प्रति संवेदना।”
Add Comment