पहली बार बेटे आरव (Aarav Kumar) के कहने पर अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने 90 करोड़ की डील की साइन
Akshay kumar (अक्षय कुमार) 53 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर को उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बिना गॉडफदर के बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद के दम पर पहचान बनाई। 1991 में आई ‘सौगंध’ उनकी पहली फिल्म थी, जो सुपरफ्लॉप रही थी। फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी उनके नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। अक्षय (Akshay) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Akshay Kumar Wife Twinkle Khanna) के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनका बेटा आरव (Akshay Kumar Son Aarav Kumar), जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है, उसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय (Akshay) ने पहली बार बेटे के बारे में दिल खोलकर बातें की।
बेटे (Aarav Kumar) आरव के कहने पर अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने 90 करोड़ की डील की साइन
Akshay kumar बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक है। Akshay ने बीते साल घोषणा की थी कि वह ‘द एंड’ के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि ये एक्शन थ्रिलर 2020 में फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए Akshay Kumar को तगड़ी फीस ऑफर की गई है। खबरों के मुताबिक, Akshay ने इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ फीस चार्ज की है। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनके बेटे Aarav Kumar ने अपने पिता को ओटीटी सीरीज करने के लिए राजी किया है।
खबरों के अनुसार, द एंड तीन सीजन में रिलीज होगा। पहले सीजन में 8 एपिसोड होंगे। पहले प्लान हर साल एक सीजन रिलीज करने का था। हालांकि इसमें बदलाव किया है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हुआ है। Akshay Kumar पूरे महीने में 8 एपिसोड्स की शूटिंग खत्म करके यह प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने लोकप्रिय गेमिंग एप PUBG सहित चीन की कंपनियों से जुड़े 118 अन्य मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद Akshay Kumar FAU-G Game नाम से एक गेम लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
[…] […]