International Left Handers Day 2020: इतिहास, महत्व और जानें उनके दिलचस्प फैक्ट्स
International Left Handers Day 2020: आज यानी 13 अगस्त को दुनिया भर में लेफ्ट हैंडर्स डे (Left Handers Day) मनाया जा रहा है। ऐसा पिछले कई सालों से होता चला आ रहा है, जो राइट हैंड(दाएं हाथ) से लिखते, खाते-पीते और खेलते हैं, उनको लेफ्ट-हैंडर्स डे के बारे में शायद न पता हो, लेकिन जो लेफ्ट हैंड(बाएं हाथ ‘Left Handers’) से अपना हर काम करते हैं, उनको इस बात का पता होगा कि उनके लिए एक खास दिन होता है, जिसे वे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

दरअसल, इस दिन अंतरराष्ट्रीय वाम हाथ दिवस (International Left Handers Day) हर वो शख्स खुद पर गर्व करता है, जो बाएं हाथ से अपने सभी कामों को करता है। हालांकि भारतीय समाज में इन्हें बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता लेकिन अब इसकी परिभाषा बदलने लगी है। 13 अगस्त 1991 को ये दिन मनाने की शुरूआत हुई थी और इसके पीछे उद्देश्य था कि बाएं हाथ से काम करने वालों के मन से हीनभावना को दूर किया जा सके।
साइंटिस्ट मानते हैं कि यदि माता-पिता में से कोई एक लेफ्टी है तो इसका असर बच्चे में देखा जा सकता है। समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों में लेफ्टी होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा गर्भधारण के दौरान जो माएं अत्यधिक तनाव में रहती हैं उनके बच्चों के लेफ्टी होने की संभावना बढ़ जाती है। यह केवल मिथक है कि हेफ्ट हैंडर्स का स्वास्थ्य खराब रहता है या वे अशुभ माने जाते हैं।

आइए जानते हैं क्यों खास हैं लेफ्टी…International Left Handers Day 2020
- लेफ्ट हैंडर्स भले ही बाएं हाथ से कोई डिजाइन बनाएं लेकिन उसका रुख हमेशा दायीं ओर होता है।
- जुड़वा बच्चों में से एक के लेफ्ट हैंडर होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
- लेफ्ट हैंडर्स माइंड से तेज होते हैं। लेफ्टी लोग टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे गेम में माहिर होते हैं।
- अमेरिका के अपोलो मिशन पर जाने वाले हर 4 अतंरिक्ष यात्रियों में से एक लेफ्ट हैंडर था। उनमें इमेजिनेशन पॉवर अधिक होती है।
- पानी के अंदर किसी भी चीज को पहचानने की क्षमता लेफ्ट हैंडर्स में सबसे तेज होती है।
- लेफ्ट हैंडर्स में हकलाने और डिस्लेक्सिया की बीमारी की दर सबसे ज्यादा होती है।
- लेफ्ट हैंडर लोग, जिनके दिमाग का दाहिना भाग अधिक सक्रिय होता है, इस वजह से वे अधिक क्रिएटिव और डिबेट एक्सपर्ट होते हैं।
- रिसर्च के अनुसार म्यूजिक और मैथ में उनका मन अधिक लगता है और वे अच्छा प्रदर्शन देते हैं। रिसर्च के अनुसार लेफ्टीज लोग खेलों में अच्छा करते है। उन्हें नेमफेम भी मिलता है।
- ठंड के समय नवंबर से जनवरी के बीच जन्म लेने वाले बच्चों के लेफ्टी (बायें हाथ से काम करने वाले) होने की संभावना अधिक रहती है। एक रिसर्च में यह दावा किया गया है।
- दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में लेफ्ट हैंडर्स जल्दी परिपक्व हो जाते हैं।
आज एक नहीं बल्कि कई ऐसे लोगों के बारे में दुनिया जानती है जो लेफ्ट हैंडर हैं और जिन्हें दुनिया में अलग-अलग वजहों से शोहरत हासिल है।
- सचिन तेंदुलकर
- सौरभ गांगुली, भारत (कप्तान)
- युवराज सिंह (भारत)
- जहीर खान (भारत)
- अमिताभ बच्चन
- बराक ओबामा
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जो खेलते तो दाएं हाथ से थे दरअसल एक लेफ्ट हैंडर हैं।

सौरभ गांगुली, भारत (कप्तान)
टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान का वनडे क्रिकेट में रेकॉर्ड बेजोड़ है। रणनीतियां बनाने के मामले में भी उनकी एक अलग ही पहचान है। 311 वनडे खेलने वाले गांगुली ने 11363 रन बनाए हैं, जिनमें 22 शतक भी शामिल हैं। हमारी वर्ल्ड XI में उनके पास ओपनिंग के साथ-साथ कप्तानी की भी जिम्मेदारी है।

युवराज सिंह (भारत)
अपने दौर में युवी भारतीय टीम की रीढ़ माने जाते थे। वह बैटिंग के साथ-साथ शानदार बोलिंग करने की भी काबिलियत रखते थे। अपने करियर में 304 वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ी के नाम 14 शतक समेत 8701 रन हैं उन्होंने बोलिंग से 111 शिकार अपने नाम किए। भारत की वर्ल्ड कप 2011 की जीत में उन्होंने बॉल और बैट दोनों से ही शानदार खेल दिखाया था और वह मैन ऑफ द टूर्नमेंट भी रहे थे।

जहीर खान (भारत)
भारत के इस वर्ल्ड कप विजेता (2011) खिलाड़ी ने अपने करियर में 200 वनडे मैच खेले। उनके नाम 282 विकेट दर्ज हैं। जहीर इस लेफ्टहैंडर वर्ल्ड XI में अकरम के साथ दूसरे छोर से बोलिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी लेफ्ट हैंडर्स क्लब का हिस्सा हैं। अमिताभ की मानें तो लेफ्ट हैंडेड होना उनके लिए लकी है।

बराक ओबामा
अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा लेफ्ट हैंडर हैं। हालांकि कई रिसर्च में यह बात कही गई है लेफ्ट हैंडर्स बहस में अच्छे नहीं होते हैं लेकिन ओबामा ने शायद उन रिसर्च को गलत साबित कर दिया है।

महात्मा गांधी, सिंकदर महान, हैंस क्रिश्चियन एंडरसन, बिस्मार्क, नेपोलियन बोनापार्ट, जॉर्ज बुश सीनियर, जूलियस सीजर, लुइस कैरोल, चार्ली चैप्लिन, विंस्टन चर्चिल, बिल क्लिंटन, लियोनार्डो द विंची, अल्बर्ट आइंस्टीन, निकोल किडमैन, गैरी सोबर्स, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, जिमी कोनर्स, टाम क्रूज, सिल्वेस्टर स्टेलोन, बीथोवन, एच जी वेल्स, बराक ओबामा और सचिन तेंदूलकर और…
Tag: Happy International Left Handers Day, International Left Handers Day, Left Handers Day, left handers day 2020, लेफ्ट हैंडर्स डे, Happy International Left Handers Day 2020, Happy International Left Handers Day
Add Comment